अचानकपुर में पिता-पुत्र, पति- पत्नी सहित 10 लोगों ने सरपंच के लिए नामांकन भरा

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के बहुचर्चित ग्राम पंचायत अचानकपुर में सरपंच पद का आरक्षण सामान्य वर्ग मुक्त है।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि के बाद यहां पर सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में एक ही परिवार के पिता-पुत्र-बहु, एवं पति- पत्नी सहित 10 लोगों ने  नामांकन दाखिल किया है।  चुनाव मैदान में नाम वापसी के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि पति पत्नी पिता पुत्र और बहु के बीच चुनावी जंग होगा की नहीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *