नगर एवं पंचायत चुनाव में भी भाजपा को जीता कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है,,विजय बघेल

पाटन में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन ,नेताओं ने नगर एवं पंचायत चुनाव में जीत हासिल होने पर बेहतर सेवा प्रदान करने का वायद,

पाटन,,भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन देवांगन भवन में  2 फरवरी को आयोजित किया गया सम्मेलन में वक्ताओं ने नगरीय एवं पंचायत चुनाव में भाजपा  द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों को विजय  दिलाने के टिप्स दिए गए सासंद विजय बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मान सम्मान बढ़ाने केलिए लोकसभा एवं विधान सभा में भाजपा की सरकार बनाई है जिससे प्रदेश का विकास संभव हो पाया है अब बहुत महत्वपूर्ण  एवं कठिन चुनाव नगर पंचायत नगरीय निकाय का चुनाव हो रहा है यही वह चुनाव है जिससे वार्ड का चुनाव है जिसमें आम जन की समस्याओं का वास्तविक अनुमान लगता है एवं उस समस्या का निदान करने में सहयोग मिलता है मोदी एवं विष्णुदेव के सरकार ने जो वायदा किया उसे निभाया कांग्रेस जैसे लोगों को डराने वाला नहीं है किसी को बरगलाने वाला नहीं है अब भाजपा की सरकार में वास्तविक विकास हो रहा है इसलिए स्थानीय चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों को जीता कर नगर एवं ग्राम पंचायत में विकास के लिए नया द्वार खोले

पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोरोना काल में भूपेश बघेल के द्वारा ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं करने एवं स्वास्थ्य सेवाएं में कोताही बरतने के कारण कई लोग असमय काल कालवित हो गया कोरोना काल में पाटन विधान सभा के जमगांव एम में शराब भट्टी खोलने के विरोध करने पर कांग्रेसियों ने भाजपा के लोगों को जेल भिजवाया था श्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व सरकार में पांच साल तक केवल भ्रष्टाचार ही हुएमेहतर वर्मा ने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए कहा कि श्री बघेल के सहायकों ने सभी क्षेत्र में भ्रष्टाचार किया यहां तक सामाजिक कार्यक्रमों में  भी भ्रष्टाचार किया   सम्मेलन में  दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल,जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक,पूर्व  भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,अध्यक्ष  पद के प्रत्याशी योगेश निक्की भाले,नगरीय चुनाव प्रभारी दिलीप साहु,  जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र पादे, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर,पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर,मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, महामंत्री अखिलेश मिश्रा,हरि शंकर साहु,मेहतर वर्मा ,  राजा पाठक,जिला भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष दिव्या कलिहारी,बाबा वर्मा,प्रकाश बिजौरा,पूर्व नपा अध्यक्ष भवन देवांगन,वरिष्ठ भाजपा धनराज साहु,पूर्व सरपंच निर्मल जैन,हिमाचल साहु,छबि देवांगन,विनीता देवांगन,पवन देवांगन,लक्ष्मी भाले,कीर्तन देवांगन,नीलू देवांगन,नारायण वर्मा, जिला उपाध्यक्ष चंद्र किरण मिश्र आदित्य सारणी,सागर सोनी के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता ,आम जन के साथ 15 वार्ड के प्रत्याशी उपस्थित थे मंच संचालन महामंत्री हरिशंकर साहु ने किया आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी दिलीप साहु ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *