किशन हिरवानी ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 से नामांकन भरा

दुर्ग/ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 से स्वतंत्र प्रत्याशी किशन हिरवानी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। उनके चुनावी मैदान में उतरने से इस क्षेत्र में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।ग्राम पंचायत अचानकपुर(सेलूद)निवासी किशन हिरवानी पत्रकारिता और समाजसेवा में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे तहसील साहू संघ पाटन के मीडिया प्रभारी, परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है। साथ ही श्री हिरवानी अनुविभागीय पत्रकार संघ पाटन के अध्यक्ष है। जिला पंचायत चुनाव में उतरकर क्षेत्र के खदानों से लोगों को होने वाली दिक्कतों से आम जनता को निजात दिलाने, क्षेत्र में विकास के लिए नई दिशा देने के संकल्प के साथ नामांकन दाखिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *