उतई। दुर्ग जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की कड़ी को रोकने के लिये जिलाधीश सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे द्वारा 23 से 29 जुलाई की मध्यरात्रि तक नगरीय निकाय क्षेत्रों एवं उनसे लगे हुए गावों में सम्पूर्ण लॉक डाऊन किया गया है। लॉक डाउन की कड़ाई से पालन करने के लिये उतई पुलिस लगातार नगर पंचायत क्षेत्र में सक्रिय है। कल फ्लैग मार्च निकाल कर लोगो से बेवजह नही घूमने की अपील की गई थी। आज सुबह से थाना प्रभारी सतीश कुमार पुरिया के नेतृत्व में नगर पंचायत उतई के सीमा क्षेत्र में पैनी नजर रखी जा रही है। लॉक डाउन के दौरान बिना वजह घूमने वालो के ऊपर कारवाई की जाएगी।
