बारिश के दिनों में ब्लाक मुख्यालय तक आवाजाही मे परेशानी,,,,,

ईश्वर रामटेके के कलम से

मैनपुर,,, विकासखंड मुख्यालय मैनपुर के राजापड़ाव इलाका मे बसे 8 ग्राम पंचायत एवं 65 ग्रामों के हजारों ग्रामीणों के लिए इन दिनों ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर तक पहुंचना भयंकर मुश्किल भरा काम होता है। बरसात के दिनों में पक्की सड़क मार्ग में आने वाली जर्जर रपटा,पुलिया के ऊपर पानी के तेज बहाव होने के कारण आवाजाही करने वाले ग्रामीणों को रपटा पुलिया के ऊपर से पानी के बहाव को कम होने का वहीं खड़े होकर घंटों इंतजार करना पड़ता है। कईयों बार दोपहिया वाहनों को ऊपर उठा कर के नदी के बहाव के साथ पार कराते हुए ग्रामीणों को देखा जा सकता है। बरसात के दिनों में जर्जर रपटा पुलिया के कारण दुर्घटना के शिकार होते हुए भी क्षेत्र के ग्रामीणों को देखा गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए गए सड़क मार्ग राजा पडा़व से गौरगांव एवं गोना से गरीबा मार्ग पर बनाए गए रपटा पर पुलिया निर्माण कराने की मांग संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को कई बार क्षेत्र के मुखियाओ के द्वारा मांग किया गया लेकिन आज तक क्षेत्र की मूलभूत समस्या अधर में लटक के रह गई। जिसका खामियाजा राजा पड़ाव क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बरसात के दिनों में उठाना पड़ रहा है। राजापडा़व क्षेत्र के ग्रामीण बरसात के दिनों में जर्जर रपटा पुलिया से जान जोखिम में डालकर आवाजाही करते है। लगता है इस वर्ष के बारिश को झेलने और मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *