ग्राम पांहदा अ में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

पाटन,,संचनालय आयुष एवं जिला आयुष दुर्ग के निर्देशानुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर बटंग आयुष द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन 1 से 5 फरवरी किया गया शुरुआत बड़े ही उत्साह के साथ में किया गया हाई स्कूल पांहदा मैदान में योग शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें स्कूली बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं

साथ ही ग्राम सरपंच एवं अन्य ग्रामीण साथ ही स्कूल के स्टाफ भी योग किया आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ पार्वती कुर्रे ने नियमित योग करने के संदेश दिए साथ ही योग के लाभ बताएं योग शरीर के साथ में मानसिक स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है इसके लिए बल दिया गया साथ ही विद्यालय के बच्चों को ध्यान लगाने की सलाह भी दी गई जिससे मन एकाग्रचित रहेगा साथ में अंकुरित चने एवं आयुर्वैदिक काढा का वितरण भी किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *