रानीतराई सरपंच के पद के लिए धनराज साहू ने भरा फार्म ,समर्थकों की उमड़ी भीड़

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत रानीतराई में सरपंच पद के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष धनराज साहू ने आज शनिवार को अपने समर्थकों के साथ पूरा गर्मजोशी के साथ नामांकन पत्र भरा , नामांकन दाखिल करने से पहले धनराज साहू अपने मतदाताओं, समर्थकों के साथ प्रसिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पहुंच पूजा अर्चना किए फिर नामांकन दाखिल किया।

इस बीच अपने संबोधन में कहा कि मैं हमेशा ग्राम विकास के लिए तत्पर रहूंगा ,सभी जनता के सुख दुःख का साथी बनूंगा और रानीतराई पंचायत को अलग पहचान दिलाने प्रयास करूंगा , शासन के सभी योजनाओं का लाभ जनता, मतदाताओं को लिए प्रयास करूंगा । धनराज साहू वरिष्ठ भाजपा नेता , सामाजिक कार्यकर्ता के साथ वरिष्ठ पत्रकार भी है और अंचल के प्रभावशाली नेता भी है जिसमें सक्रिय के साथ कार्य करने , शासकीय योजनाओं को अपने ग्रामों में क्रियान्वित करने का पूरा दमखम भी है जिसका लाभ उसे पंचायत के सरपंच चुनाव में पूरा लाभ मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *