रिसाली,, शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली दुर्ग (छ. ग.) के बीएससी द्वितीय वर्ष एवम तृतीय वर्ष के छात्र- छात्राओं द्वारा संस्था के प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना के मार्गदर्शन में “हैंडस ऑन ट्रेनिंग एंड इंटर्नशिप प्रोग्राम ” के अंतर्गत शासकीय मिट्टी परीक्षण केंद्र रूआबांधा दुर्ग (छ. ग.) में मिट्टी परीक्षण का प्रशिक्षण लिया गया

। मिट्टी की गुणवत्ता को परखने हेतु विभिन्न पैरामीटर जैसे मिट्टी की अम्लीयता की जांच , विभिन्न पोषक तत्वों,पोटाश,सल्फर,फास्फोरस,कार्बनिक कार्बन की मात्रा , मिट्टी की चालकता आदि की उपस्थिति का प्रयोगशाला में परीक्षण कैसे करना आदि जानकारियां प्राप्त किए। मिट्टी परीक्षण अधिकारियों ने विभिन्न तत्वों की कमी से पौधों में होने वाले बीमारियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी के लक्षण भी बताए । कृषि तथा उद्यानिकी में उत्पादन क्षमता बढ़ाने हेतु मिट्टी परीक्षण कराना अनिवार्य हो जाता है क्योंकि इससे मिट्टी की गुणवत्ता के आधार पर फसलों का चयन किया जाता है ।विद्यार्थियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण से मिट्टी के नमूने के परीक्षण संबंधी उपयोगी और आवश्यक जानकारी प्राप्त हुई।बीएससी तृतीय वर्ष से वेदप्रकाश ,कलीपुष्पराज ,पंकज, सनत,लक्ष्मी , सुधा ,संजना, खुशी ,कलश , भूमिका एवम् बीएससी द्वितीय वर्ष से पाखी, प्रियंका ,कंचन, वंदना , टीनू गजानंद तथा सुनील ने हैंड्स ऑन प्रशिक्षण लिया ।उक्त कार्य हेतु विज्ञान विभाग के श्री शंभू प्रसाद निर्मलकर सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र एवं डॉ. ममता सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र, श्री सतीश गोटा एवं डॉ. ऋतु श्रीवास्तव प्रभारी रहे। इस कार्य में मिट्टी परीक्षण कार्यालय रूआबांधा से मिट्टी परीक्षण अधिकारी पुष्पा राजेंद्रन और खिलेश गौर , पूजा दीक्षित, स्वाति सिंह ,रिचा सिंह और नेमीचंद का विशेष सहयोग रहा।
