- पाटन नगर में होरी देवांगन की सीटी छाप की जमकर हो रही है गुंज
पाटन। नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए आज नाम वापसी का अंतिम दिन था। नगर पंचायत पाटन में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से योगेश निक्की भाले,कांग्रेस से लक्ष्मीनारायण पटेल, भाजपा से बागी होकर हीरोलीलाल देवांगन, श्रीकांत देवांगन,भवन देवांगन एवं विजय सावर्णी सहित 06 लोगों नामांकन भरा था। जिसमें से भवन देवांगन ने भाजपा प्रत्याशी योगेश निक्की के समर्थन में एवं श्रीकांत देवांगन व विजय सावर्णी ने कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण पटेल के समर्थन में अपना नाम वापस लिया। नाम वापसी के बाद अब पाटन में त्रिकोणीय संघर्ष होने की आसार है। भाजपा से बागी होकर चुनाव मैदान में उतरे होरीलाल देवांगन के साथ बड़ी संख्या में टिकिट वितरण से नाराज भाजपाई खुलकर समर्थन में उतर चुके है। अब पाटन नगर में कमल छाप ,पंजा छाप के अलावा निर्दलीय होरी देवांगन की सीटी छाप की गुंज नगर की गलियों में सुनने को मिल रहा है।
