पाटन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के अंतर्गत जनपद पंचायत पाटन के क्षेत्र क्रमांक 09 से भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक मध्य पाटन मंडल किसान मोर्चा महामंत्री, निर्वतमान जनपद सदस्य निर्मला वर्मा के पति जय वर्मा ने नाम निर्देशन पत्र लिया। नाम निर्देशन पत्र लेने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा जनपद क्षेत्र में 05 साल पहले मतदाताओं के आशीर्वाद से सेवा करने का अवसर मिला था। क्षेत्र के सभी गांवों में सतत संपर्क रहा है। क्षेत्र के जनता दुबारा अपना आशीर्वाद देने को आतुर है।
जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 से जय वर्मा ने लिया नाम निर्देशन पत्र
