अमलेश्वर पालिका में मोनू साहू के समर्थन में उमेश साहू ने लिया नाम वापस,

  • एकजुट हुवे कांग्रेसी..अमलेश्वर में कांग्रेस अब काफी मजबूत

दुर्ग। नगर पालिका अमलेश्वर का चुनाव अब दिलचस्प होते जा रहा है। जहां कांग्रेस पार्टी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मोनू (मोरध्वज साहू) को टिकट देने के बाद कांग्रेस से टिकट का एक और दावेदार रहे पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू ने अपना नामांकन वापस ले लिया है । जानकारी के अनुसार कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी मोनू (मोरध्वज साहू) सहित कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों व कांग्रेसी नेताओं के साथ उमेश साहू ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना नामांकन वापस ले लिए है। नाम वापसी के दौरान अमलेश्वर नगरपालिका के लिए कांग्रेस द्वारा घोषित सभी पार्षद प्रत्याशी व कांग्रेसी नेतागण मौजूद रहे। नाम वापसी के बाद कांग्रेस से अमलेश्वर नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी मोनू साहू व पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू ने एक दूसरे से गले मिलकर कांग्रेस को चुनाव जिताने संकल्प लिया।
श्री उमेश साहू ने अपना बात रखते हुवे कहा कि कांग्रेस पार्टी मेरा परिवार है , पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हम सबके नेता है उनके आदेश दिशानिर्देश हमारे लिए सर्वोपरी है। श्री उमेश साहू ने आगे कहा कि कांग्रेस एक बड़ी राजनीतिक दल है जिसमे चुनाव लड़ने टिकट मांगने का अधिकार सभी को है लेकिन टिकट किसी एक को ही मिलता है, पार्टी ने मेरे बड़े भाई मोनू (मोरध्वज साहू) को टिकट दिया है, हम सब एक है और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। अमलेश्वर नगर पालिका में जीत का परचम लहराकर अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों की सीट कांग्रेस की झोली में डालेंगे।
पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू के नामांकन वापस लेने के बाद अब कांग्रेस पार्टी का पलड़ा अमलेश्वर में भारी दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *