अमलेश्वर नगर पालिका से बड़ी खबर …पूर्व न.पा. उपाध्यक्ष उमेश साहू लेंगे नामांकन वापस, कांग्रेस प्रत्याशी मोनू साहू सहित कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे कार्य

दुर्ग। नगर पालिका अमलेश्वर का चुनाव अब दिलचस्प होते जा रहा है। जहां कांग्रेस पार्टी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मोनू (मोरध्वज साहू) को टिकट देने के बाद कांग्रेस से टिकट का एक और दावेदार रहे पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू ने अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा कर दिया है। जानकारी के अनुसार कुछ ही समय मे कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी मोनू (मोरध्वज साहू) सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ उमेश साहू रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना नामांकन वापिस ले सकते है।
श्री उमेश साहू ने अपना बात रखते हुवे कहा कि कांग्रेस पार्टी मेरा परिवार है , पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हम सबके नेता है उनके आदेश दिशानिर्देश हमारे लिए सर्वोपरी है। श्री उमेश साहू ने आगे कहा कि कांग्रेस एक बड़ी राजनीतिक दल है जिसमे चुनाव लड़ने टिकट मांगने का अधिकार सभी को है लेकिन टिकट किसी एक को ही मिलता है, पार्टी ने मेरे बड़े भाई मोनू (मोरध्वज साहू) को टकट दिया है, हम सब एक है और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। अमलेश्वर नगर पालिका में जीत का परचम लहराकर अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों की सीट कांग्रेस की झोली में डालेंगे।
पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू के नामांकन वापस लेने के बाद अब कांग्रेस पार्टी एकतरफा अमलेश्वर नगर पालिका जितते दिखाई दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *