- वंदना सोनवानी हो सकती सबसे मजबूत प्रत्याशी
पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत 25 जनपद पंचायत क्षेत्र आता है जिसमें से 24 जनपद क्षेत्रों में गुरुवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है लेकिन क्षेत्र क्रमांक 12 जिसमें सेलूद, पतोरा, चुनकट्टा पंचायत आते है। जिसमें आरक्षण अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुआ है।
इस क्षेत्र में अपनी उम्मीदवारी करने वाले को जनपद पंचायत के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची का इंतजार था लेकिन सूची नहीं आने से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। इस जनपद क्षेत्र में ग्राम पंचायत सेलूद की पंच किरण सोनवानी, ग्राम पतोरा की यामिनी देवचरण कौशल एवं ग्राम चुनकट्टा की वंदना डालेश्वर सोनवानी ने भाजपा के समर्थन से चुनाव लड़ने की दावेदारी की थी।
इनमें से है वंदना सोनवानी की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। श्रीमती सोनवानी दीपशिखा विद्यालय में विगत कई वर्षों से शिक्षिका है और क्षेत्र के अधिकांश बच्चों एवं पालकों से उनका सतत संपर्क है। बिहान समूह की FLCRP रहते हुए तीनों पंचायत के सभी महिला समूहो के साथ मिल कर कार्य की है। साथ ही वे कई मंचों में मंच संचालन भी कर चुकी है। उनके सुपुत्र मध्य पाटन भाजयुमो उपाध्यक्ष शुभम सोनवानी का युवाओं के बीच अच्छी पकड़ है। जिसके कारण उन्हें सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है।
