पार्षद प्रत्याशी नेहा बाबा वर्मा ने शक्ति प्रदर्शन कर दाखिल किया नामांकन, जनता ने दिया विजयश्री का आशीर्वाद

पाटन। नगरीय निकाय चुनाव के नामांकन के आज अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने पुरे प्रदेशभर में शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन जमा किया. नगर पंचायत पाटन वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद प्रत्याशी नेहा बाबा वर्मा ने भी आज अपने समर्थकों और वार्डवासियों के साथ विशाल संख्या में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर दुर्ग सांसद विजय बघेल, प्रदेश प्रतिनिधि जितेंद्र वर्मा, प्रभारी दिलीप साहू, अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश निक्की भाले एवं अन्य पार्षद प्रत्याशियों के साथ अपना नामांकन जमा किया।

वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद प्रत्याशी नेहा बाबा वर्मा अखरा में विराजमान भगवान भोलेनाथ, मां दुर्गा एवं हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना कर नामांकन रैली की शुरुआत की। विशाल संख्या में नामांकन रैली अखरा दाई मंदिर एवं महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर सभी ने सर्वे भवंतु सुखिन, सर्वे संतु निरामया की कामना के साथ पूजा अर्चना कर एसडीएम कार्यालय के लिए रवाना हुए।

वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद प्रत्याशी नेहा बाबा वर्मा ने डीजे एवं अतिशबाजी के साथ नामांकन जमा किया। उनके समर्थक और वार्ड वासियों ने रचबो इतिहास, खिलाबों कमल का उद्घोष कर जीत का उन्हें आशीर्वाद दिया। नेहा बाबा वर्मा को वार्ड के पार्षद प्रत्याशी बनने से वार्ड का हर वर्ग उत्साहित है और निरंतर वार्ड में विकास होने की बात कर रहे है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता एवं वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *