जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-05 से शिवांगी चतुर्वेदी कर रही भाजपा से दावेदारी

खबर हेमंत तिवारी

पाण्डुका :-त्रिस्तरीय पंचायतीराज चुनाव के आरक्षण के बाद गरियाबंद जिले में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी हैं। सभी संभावित प्रत्याशी अपनी अपनी पार्टी में टिकट की मांग कर अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-05 के आरक्षण अनारक्षित महिला आने के बाद दावेदारों की सुगबुगाहट तेज हो गयी हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से प्रमुख दावेदारों में ग्राम पंचायत अतरमरा की उपसरपंच शिवांगी चतुर्वेदी का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। शिवांगी चतुर्वेदी भाजपा से जुड़ी होने व अतरमरा की उपसरपंच होने के चलते एक मजबूत एवं जीताऊ प्रत्याशी हो सकती है। वे पिछले कईं वर्षों से भाजपा में लगातार सक्रिय रही हैं महिला मोर्चा मंडल कार्यसमिति सदस्य पाण्डुका के पद में रहते हुए पार्टी द्वारा दिये गए विभिन्न जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन की है तथा सदस्यता अभियान में जुड़कर 100 से अधिक ऑनलाइन सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्यता ग्रहण की हैं। विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव में उनको पार्टी द्वारा दिये गए जिम्मेदारी शक्ति केंद्र पोंड़ की प्रभारी और संगठन चुनाव महापर्व 2024 में शक्तिकेंद्र पाण्डुका बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति चुनाव अधिकारी सहित पार्टी के सभी बैठकों एवं समस्त गतिविधियों में सक्रिय भूमिका रही है। इसी के चलते उन्होंने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से रायसुमारी के बाद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-05 से भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी बनाने अपनी दावेदारी सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक रोहित साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय , भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर , पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू, रामकुमार साहू एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष गरियाबंद सुमित पारख, छुरा मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकार सहित अन्य वरिष्ट जनों को भाजपा के अधिकांश कार्यकर्ताओं के साथ आवेदन प्रस्तुत किया। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 में उनका मुकाबला रजनी चौरे से संभावित है। रजनी चौरे वर्तमान में जनपद पंचायत छुरा की कांग्रेस समर्थित सदस्य है और जिला पंचायत चुनाव में उतरने का मन भी बना चुकी है। छुरा क्षेत्र के अनेक स्थानों पर रजनी चौरे द्वारा भ्रामक रूप खुद को भाजपा समर्थित तथा राजिम के भाजपा विधायक रोहित साहू द्वारा आशीर्वाद प्राप्त बताने पर भाजपा नेताओं व शिवांगी चतुर्वेदी ने खंडन कर विरोध भी जताया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि हमारी पार्टी की कोर कमेटी और वरिष्ठ नेता रायशुमारी कर पार्टी के द्वारा अधिकृत होने की घोषणा करेंगे वे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के लिए जनता के बीच उलूल जुलूल बयानबाजी कर झूठी अफवाह फैला रही हैं। उनके द्वारा सदस्य का नहीं बल्कि स्वयं को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है उसको लेकर भी भाजपा नेताओं ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जनता के द्वारा नहीं बल्कि चुने हुए सदस्यों के द्वारा होती है उनके द्वारा स्वयं को जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी के रूप में प्रस्तुत कर वोट मांगना चुनाव आयोग के निर्देशों का का खुला उलंघन है वे चुनाव में गलत तरीके से लाभ लेने के लिए इस प्रकार के वक्तव्य दे रही है जिसका माकूल जवाब समय आने पर जनता स्वयं देगी। जिसे विदित हो कि गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है लेकिन अनुसूचित जाति वर्ग के लिए जिले में एकमात्र निर्वाचन क्षेत्र फिंगेश्वर ब्लॉक में है जो क्षेत्र क्रमांक 1 है इससे जाहिर होता है कि जो भी प्रत्याशी क्षेत्र क्रमांक 1 से चुनाव जीतेंगी उनका जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का रास्ता आसान हो जायेगा। क्षेत्र क्रमांक 05 से भाजपा से दावेदारी कर रही शिवांगी चतुर्वेदी का कहना हैं कि पार्टी अगर मुझे अधिकृत प्रत्याशी बनाती हैं तो मैं चुनाव लड़ने तैयार हूँ हमारी केंद्र और राज्य में सरकार हैं तथा प्रदेश सरकार पिछले एक सालों में 100 से ज्यादा उपलब्धियां हासिल की है चाहे प्रदेश के समस्त माताओं बहनों को महतारी वंदन योजना में 1000 रुपये प्रतिमाह की बात हो चाहे किसानों के लिए 3100 रुपये प्रति क्विंटल प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर हो चाहे 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना की बात चाहे तेन्दु पत्ता संग्राहकों को 5500 रुपये प्रति मानक दर, भूमिहीन कृषि मजदूर योजना अंतर्गत 10 हज़ार रुपये सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाकर आशीर्वाद माँगेंगे। हमारी केंद्र और राज्य में सरकार होने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और जनता के मांगों अनुसार कार्य होगा एवं उनकी समस्याओं का यथासंभव निराकरण करने का प्रयास करूँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *