रानीतराई महाविद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण

रानीतराई! स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई का आकस्मिक निरीक्षण उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. सी.एल. देवांगन द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा उपस्थित थे।

अपर संचालक डॉ. देवांगन ने महाविद्यालय के समस्त कैश बुक, जन भागीदारी मद का निरीक्षण किया जो अद्यतन स्थिति में पाया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की प्रभारी सुश्री रेणुका वर्मा एवं छात्र-छात्राओं से इसके क्रियान्वयन की जानकारी लेकर संतुष्ट हुये। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अच्छी परीक्षा तैयारी करने को कहा। इस अवसर पर डॉ. देवांगन ने समस्त सहायक प्राध्यापको की उपस्थिति पंजी, परियोजना कार्य एवं अध्यापन विवरण पंजी तथा संचालित परीक्षा कार्यों का निरीक्षण कर संतुष्ट हुये। इस अवसर पर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे उक्त आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में डॉ. आलोक शुक्ला ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *