नपा के कांग्रेस से अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशी एक साथ पहुंच कर नामांकन भरेंगे,

पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक भूपेश बघेल कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश,,नामांकन रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे

पाटन,, ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी पाटन के तत्वाधान 28 जनवरी दिन मंगलवार को नगर पंचायत पाटन के कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी लक्ष्मी पटेल एवं सभी पार्षद प्रत्याशी अपना नामांकन भरेंगे नामांकन रैली कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

मीडिया प्रभारी गोपाल देवांगन ने बताया कि वार्ड क्रमांक 12 महामाया मंदिर से सुबह 11 बजे पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के अगुवाई में कांग्रेस से अधिकृत अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ रैली के शक्ल में रवाना होंगे जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए अनुविभागीय कार्यालय पहुंच कर नामांकन दाखिल करेंगे इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष से लेकर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *