पाटन। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु आज प्रथम दिवस था। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत सरपंचो एवं पंचो के नामाकंन फार्म वितरण एवं जमा हेतु 108 ग्राम पंचायतो का कुल 21 सेक्टर बनाया गया है। जिनमें 108 ग्राम पंचायतो में 108 सरपंच पद के विरूद्ध 146 फार्म वितरण किया गया। जिसमें से 09 फार्म जमा लिया गया। पंचो हेतु कुल 1695 पदो के विरूद्ध 596 फार्म वितरण किया गया जिसमें से 220 फार्म जमा लिया गया।
जनपद सदस्यों के नाम निर्देशन प्राप्त करने हेतु जनपद पंचायत पाटन में कक्ष क्रमांक 05 में कुल 25 पदो के विरूद्ध 11 फार्म वितरण किया गया जिसमें से 01 फार्म जमा लिया गया।
