नपा अध्यक्ष,पार्षद के लिए टिकिट घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी, होरीलाल हो सकते है निर्दलीय प्रत्याशी

,पाटन,,नगरीय चुनाव अंतर्गत पाटन नगर पंचायत के लिए भी 25 जनवरी को भाजपा ने भी अपने अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा कर दी है उसके बाद से कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है अध्यक्ष पद के लिए होरीलाल देवांगन एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष कुणाल शर्मा का भी चल रहा था लेकिन भाजपा ने पूर्व पार्षद नेता प्रतिपक्ष को अध्यक्ष के लिए अधिकृत किया है लेकिन नाम की घोषणा होते ही बड़ी संख्या में विरोध प्रारंभ हो गया है युवा मोर्चा अध्यक्ष कुणाल शर्मा ने सांसद विजय बघेल को पत्र प्रेषित कर कहा है कि मैं अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग का होने के कारण एवं पार्टी के लिए लगातार कई वर्ष तक कार्य करने कारण नपा अध्यक्ष पद के लिए आवेदन दिया था लेकिन पार्टी ने मुझ पर विश्वास नहीं दिखाया जबकि मैने वार्ड तीन से पार्षद का टिकिट नहीं मांगा था फिर भी मुझे पार्षद का टिकिट दिया गया है जिसे मैं वापस कर रहा हु श्री शर्मा ने पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने से मना कर दिया है नगर भाजपा अध्यक्ष होरीलाल देवांगन भी टिकिट के दावेदार थे पर उन्हें पार्टी ने टिकीट नहीं दिया बताया जाता है कि शनिवार शाम तक जिला भाजपा के कुछ पदाधिकारियों का टिकिट फाइनल होने का फोन आया था जिससे श्री देवांगन टिकिट के लिए पूरी तरह आश्वस्त थे लेकिन सूची जारी हुई तो वे टिकिट से वंचित हो गए थे तो दूसरी ओर उनकी पत्नी श्रीमती सीता देवांगन को पार्षद का टिकिट दिया गया जो कि उन्होंने मांगा ही नहीं था पार्टी के इस निर्णय से होरीलाल देवांगन के समर्थकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है होरी लाल देवांगन के निवास में इकट्ठा होकर होरीलाल देवांगन को टिकिट देने की मांग की है यदि नहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा किया है होरीलाल की पत्नी सीता देवांगन ने भी पार्षद चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा किया है वार्ड नंबर 9 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी प्रेम प्रकाश कुर्रे के भी पार्षद चुनाव नहीं लड़ने की जानकारी प्राप्त हो रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *