रिसाली कॉलेज में गणतंत्र दिवस का आयोजन

शासकीय नवीन महाविद्यालय दुर्ग में भारत का 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देश के विभूतियों और भारत माता के चित्र पर तिलक लगाकर और मल्यार्पण करके किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा देश सोने का चिड़िया था और है। हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा जो हमें विरासत स्वरूप प्राप्त हुई है वो एक बहुमूल्य उपहार है, हमारा सबसे बड़ा धन है। उसे सहेजना, संवारना और निखारना हमारा कर्तव्य है। अपने स्वर्णिम विरासत के बलबूते हम निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर होते जा रहे हैं । शिक्षा, ज्ञान विज्ञान, तकनीक, अनुसंधान, सैन्य शक्ति आदि क्षेत्रों में हम नित्य नए प्रतिमान गढ़ रहे हैं । अपना परचम विश्व में लहरा रहे हैं

वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नागरत्ना गनवीर ने कहा कि इस दिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत का संविधान लागू हुआ था। 76वें गणतंत्र दिवस 2025 की थीम ” स्वर्णिम भारत विरासत और विकास ” है । यह थीम देश की विरासत को संभालते हुए भारत की प्रगति यात्रा को दर्शाता है। आजादी के बाद भारतवासियों ने इस श्रेष्ठ संविधान के अनुसार चलकर बेशुमार उपलब्धियां हासिल की है। आज हमें जो उपलब्धियां मिली है, उसमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों से लेकर भारत के संविधान निर्माताओ एवं आम जनता का भी महत्वपूर्व योगदान है ।

गणतंत्र दिवस पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापको के द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दीं गई। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक व समाजसेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ममता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक व कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओ ने उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *