लॉकडाउन के पहले तीन गुना बढ़ी गुटखा, सिगरेट,तम्बाकू की रेट, व्यापारी अधिक मुनाफा के फेर में कर रहे कालाबाजारी

दुर्ग। जिले में 23 से 29 जुलाई तक एक बार फिर से लॉकडाउन होने वाली है। लॉक डाउन होने की खबर मिलते ही तंबाकू उत्पादों की कालाबाजारी दुर्ग जिले के पाटन, उतई, धमधा,भिलाई,चरोदा, रानितराई,कुम्हारी सहित सभी जगहों में इनके दाम अचानक तीन गुने बढ़ा दिये है।

लॉकडाउन के दौरान दुकानें बंद रहेगी लेकिन गुटखा, बीड़ी, सिगरेट गुड़ाखु के शौकीन लोगो के ऊपर इसका कोई असर नही हो रहा है। जिसका फायदा जमकर दुकानदार उठा रहे है और कालाबाजारी कर रहे है। जिससे क्षेत्र में गुटखे, बीड़ी, सिगरेट आदि की कीमतें तिगुनी हो गई है। गली मोहल्ले में पांच रुपए में मिलने वाला गुटखा 15 से 20 रुपए में मिल रहा है। 18 रुपए में मिलने वाली बीड़ी 30 रुपए की हो गई है। सिगरेट की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। 5 रुपये की गुड़ाखु 35 से 40 रुपये बिक रहा है।
क्षेत्र के अधिकांश थोक गुटका मिलने वाले दुकानों में पिछले 3 से 4 दिनों में लोगो की काफी भीड़ देखने को मिल रहा है। लोगो को इस बात की चिंता होने लगी है कि लॉकडाउन की तारीख और बढ़ सकती है इसलिये गुटखा, बीड़ी, सिगरेट गुड़ाखु के शौकीन अपने लिये स्टॉक कर रखना शुरू कर दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *