मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी को मिला केबिनेट मंत्री का दर्जा


कांकेर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी को प्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। तीन दिन पूर्व जिले के विधायक शिशुपाल शोरी को संसदीय सचिव बनाया गया था। अबतक जिले में तीन बड़े पद मिल चुके हैं।दो पदों के अलावा तीसरा पद विधायक मनोज मंडावी को विधानसभा उपाध्यक्ष का पद दिया जा चुका है।
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार 21 मई को केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त चार नेताओं की सूची जारी की गई जिसमें राजेश तिवारी का नाम भी शामिल है। विदित हो छग में कांग्रेस सरकार बनाने में
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के चलते सरकार गठन के साथ ही राजेश तिवारी को मुुख्यमंत्री का संसदीय सलाहकार बनाया गया था। इस पद में रहते उनके द्वारा कांकेर के साथ साथ प्रदेश में कई उल्लेखनीय कार्य को अंजाम दिया जिससे प्रदेश की जनता को काफी लाभ मिला। सरकार के काम भी आगे बढ़े। इसे देखते राजेश तिवारी को केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। कांग्रेस सरकार बनने के बाद से उन्होने अपने गृह जिला कांकेर में लंबित कई कार्यो जैसे शहर की सड़क चौड़ीकरण, शहर सौंदर्यीकरण, गढिय़ा पहाड़ सौंदर्यीकरण, दूधनदी घाट में राम मंदिर निर्माण, दूध नदी तट के दोनों ओर पाथ वे, सौदर्यीकरण समेत कई विकास कार्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *