पोस्ट ऑफ द मंथ के विजेता शिक्षकों को और उत्कृष्ठ प्रोग्राम में विकासखण्ड स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करनेवाले शालाओं को बी.ई.ओ और बी.आर.सी द्वारा अवार्ड एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया

दुर्ग – जिला प्रशासन, समग्र शिक्षा परियोजना कार्यालय जिला दुर्ग के सहयोग से संचालित आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक में पोस्ट ऑफ द मंथ दिसंबर माह के ब्लॉक स्तर के विजेता शिक्षकों को प्रमाणपत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। विनोबा ऐप शिक्षकों के लिए उपलब्ध कराया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। उत्कृष्ट गतिविधियों को क्रियान्वित करने वाले शिक्षकों को पोस्ट ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए चुना जाता है। विनोबा ऐप शिक्षक समुदाय के लिए एक ऐसा मंच है जहां शिक्षकों के कार्यों की पहचान और सराहना होती है, यहाँ शिक्षक एक दुसरे के साथ कनेक्ट होते है, साथ ही विद्यालयीन गतिविधियों को एक दूसरे के साथ साझा करते है, शिक्षकों को प्रेरणा मिलती है। इस में मुख्य रूप से शिक्षा में नवाचार, शिक्षकों के कार्य सरल करने के लिए, शैक्षणिक गतिविधियां सभी से साझा करने के लिए शेयर एंड लर्न, तथा शिक्षकों के नवनवीन उपक्रम, TLM और शिक्षकों को शैक्षणिक सहायता तथा मार्गदर्शन मिलने के लिए विनोबा ऐप सहायक है। उत्कृष्ट दुर्ग प्रोग्राम और पोस्ट ऑफ द मंथ के तहत उत्कृष्ट कार्य करनेवाले टॉप 1 में आनेवाले सेजस कुगदा और हाइ स्कूल अमलेश्वर को पुरस्कार दिया गया। साथ ही पोस्ट ऑफ द मंथ के मनीषा गुप्ता और रुचिका को सम्मानित किया गया। इस प्रोग्राम मे बी.ई.ओ प्रदीप कुमार महिलांगे , बी.आर.सी चोपड़िया सर , सी ए सी सुशील कुमार , और 20 सी ए सी , विनोबा टीम से प्रोजेक्ट ऑफिसर प्राची तुमसरे उपस्थित थे.इस बैठक में उत्कृष्ठ दुर्ग प्रोग्राम के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं के अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम पे चर्चा की गई एवं टॉप और बॉटम के स्कूल और संकुल को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करते हुए FLN मिडलाइन आंकलन की समीक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *