शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम सोमनी में आयोजित किया जा रहा है शिविर के तृतीय दिवस में बौद्धिक परिषद में संस्था की वरिष्ठ पर अध्यापक श्रीमती निवेदिता मुखर्जी प्रमुख वक्ता के रूप में रही उन्होंने अपनी उद्बोधन में भारतीय परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों पर अपने विचार प्रकट किया उन्होंने अपने वक्तव्य में परिवार एवं समाज में हो रहे परिवर्तन पर अपने विश्लेषणात्मक विचार रखें तीसरी दिवस में दुर्ग विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक श्री जैनेंद्र कुमार जीवन सर का आगमन हुआ स्वयंसेवकों द्वारा कार्यक्रम समन्वयक का बैच लगाकर के साथ स्वागत किया गया

तत्पश्चात जैनेंद्र कुमार दीवान सर द्वारा स्वयं सेवकों का लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित करने हेतु NSS के उद्देश्यों को आत्मसात करने हेतु स्वयं सेवकों से आग्रह किया साथ ही उन्होंने संस्कृत के श्लोकों का हिंदी में अनुवाद करते हुए व्यक्तित्व सर्वांगीण विकास करने पर जोर दिया ।इस अवसर पर गजपाल सिंह गावड़े (कार्यक्रम अधिकारी) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रसमडा के द्वारा स्वयं सेवकों को दो समूहों में बांटकर ‘मोबाइल के फायदे एवं नुकसान’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चरण कर हिस्सा लिया एवं अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अनुपमा अस्थाना ने किया। उन्होंने श्री दीवान का सहृदय धन्यवाद करते हुए उन्हें महाविद्यालय में व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया । उक्त शिविर कार्यक्रम अधिकारी वेद प्रकाश सिंह व श्रीमती विनीता के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है जिसमें 47 स्वयंसेवकों ने भाग लिया है।
