भक्त गुहा निषाद राज जयंती समरोह :- निषाद समाज को सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक मजबूती के लिए कार्य करना है : कुंवरसिह

देवरीबंगला / देवरी ब्लॉक के ग्राम चे.ब.नवागांव एवं देवरी बंगला में निषाद समाज एवं ग्रामवासियों द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि गुहा निषाद राज जयंती समारोह मनाया गया। जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कुंवरसिंह निषाद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर ने की। अतिथियों ने भगवान श्रीराम एवं भक्त गुहा निषाद राज की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रदेशवासियों की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। विधायक निषाद ने कहा कि समाज की एकता व मजबूती के लिए राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा किया जा रहा है। निषाद समाज को सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक मजबूती के लिए कार्य करना है। जब तक समाज में शिक्षा व संस्कार नहीं बढ़ेगा तब तक समाज आगे नहीं बढ़ पाएगा। जयंती पर हमारे समाज के महान व्यक्तियों का संस्मरण करना चाहिए। समाज में व्याप्त कुरीतियों का त्याग कर राष्ट्रीय मुख्य धारा से जुड़े। जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि निषाद समाज संगठित समाज है। बेटे एवं बेटियों को पढाकर संस्कारवान बनाएं। जिला निषाद समाज के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार निषाद ने कहा कि ग्राम से राष्ट्रीय स्तर पर निषाद समाज को आगे बढ़ाना है। हम समझ में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेल, पूर्व सरपंच एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, सागर साहू, संजू चौधरी जोन प्रभारी, सुनील गोलछा, संतोष निषाद,भूपेश नायक, दुर्गा ठाकुर, बरसन निषाद, गणेशराम निषाद, भूपेंद्र साहू, मोतीराम निषाद, चमन निषाद, अंजोरसिंह निषाद, जालम ठाकुर, सरपंच डोमेश्वरी मांडवी, अशोक परसाई , रामकृपाल निषाद, मेघनाथ निषाद, ईमेश साहू, भुवनेश्वर सिंह बढेद्र सहित बड़ी संख्या में निषाद समाज के पदाधिकारी एवं महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *