पाटन।विधानसभा क्षेत्र मे मगरघटा,अमलेश्वर,खम्हरिया,सांकरा,जामगांव आर,आगेसरा में हो रहे धार्मिक आयोजन,मानस महोत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे।उन्होंने सभी जगह सियाराम चंद्र,हनुमान जी महराज की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों,प्रदेशवासियों की सुख,समृद्धि,शांति,खुशहाली की मंगलकामना किए।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलयुग में राम का नाम आधार है।माता कौशल्या,भांचा श्रीराम जी का सम्मान हमारे छत्तीसगढ़ वासियों की परंपरा में शामिल है।सियाराम चंद्र जी वनवास काल हमारे छत्तीसगढ़ में बीता था।हमारी कांग्रेस सरकार में उनके पद जहां जहां पड़े थे उसे रामवनपथ गमन के माध्यम से विकसित एवं संरक्षित करने का काम किया,जिससे हमारी धार्मिक आस्था जीवंत रहे।
वर्तमान साय सरकार में किसान, युवा,महिलाएं,आदिवासी,मजदूर सहित अधिकारी, कर्मचारी सब त्रस्त,हताश,निराश हो गए है।राज्य में चोरी,डकैती,बलात्कार,हत्या,अवैध खनन,हसदेव सहित अनेकों जगह पेड़ो की कटाई,नई शराब दुकान,सूखे नशा से आमजन में चिंता व्याप्त है।
पंच,सरपंच,पार्षद,सहित आम जनता,कार्यकर्ता चुनाव के इंतजार में बैठे हुए है कि हमारी गांव की सरकार कब बनायेंगे,दिनांक ऊपर दिनांक आगे बढ़ा रहे है निर्वाचन आयोग।मनरेगा मजदूर खेती किसानी के बाद खाली बैठे हुए।
इस दौरान अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,मोरध्वज साहू सभापति,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री,रूपचंद साहू सभापति,देवकुमार निषाद, जयप्रकाश चंद्राकर,उमाकांत चंद्राकर,सुनीता चंद्राकर,संजय यदु,डा ईश्वर निषाद,,उमेश साहू,भेष आठे,ओमप्रकाश चंद्राकर,प्यारेलाल भारदीय,राजकुमार ठाकुर सरपंच,संपत साहू सरपंच,योगेश यादव,चंद्रगुप्त साहू,कमलेश्वर साहू,किवेश चंद्राकर,ऋषभ चंद्राकर,रघुबर सेन सहित आयोजक समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
गृह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के मानस महोत्सव में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अन्य जनप्रतिनिधि
