प्रदेश में आचार संहिता लागू…..निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू।

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी गई है। नगरीय निकायों में 22 तारीख से सूचना का प्रकाशन होगा। उसी दिन से नमांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 28 तक नामांकन जमा किए जाएंगे। 1 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 11 फरवरी को मतदान होगा। 15 फरवरी को मतगणना निकायों का चुनावों एक चरण में होगा। ग्रामीण क्षेत्रों के निकायों में तीन चरणों में मतदान होगा।

राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त अजय सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में तीन चरणों में मतदान होगा। 17, 20 और 23 फरवरी को पंचायतों के लिए मतदान होगा। पंचायतों के लिए मतगणना 18, 21 और 24 फरवरी को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *