दक्षिण पाटन में जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 12 के लिए श्रीमती करुणाराज साहू की होगी मजबूत दावेदारी

पाटन। दुर्ग जिला दक्षिण पाटन के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से प्रबल दावेदार के रूप में रानीतराई के पूर्व सरपंच श्रीमती करुणाराज साहू का नाम प्रमुख दावेदार के रूप में उभर कर सामने आ रही है। श्रीमती करुणाराज साहू प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष धनराज साहू की धर्मपत्नी है और पूर्व में ग्राम पंचायत रानीतराई के सरपंच पद पर रहकर रानीतराई जैसे बड़े पंचायत का नेतृत्व करते हुए विकास का आयाम कायम किए है श्रीमति करुणा राज साहू के कार्यकाल में ही प्रथम बार छत्तीसगढ़ के तात्कालिक मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी का आगमन रानीतराई में हुआ था जिसमें उस समय के गुण्डरदेही विधानसभा के अनेकों ग्रामों के करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण _भूमिपूजन तात्कालिक विधायक व संसदीय सचिव श्रीमती रमशिला दयाराम साहू जी के कार्यकाल में सम्पन्न हुआ था साथ ही पूर्व में सेवा सहकारी समिति डीडाभाठा रानीतराई में सदस्य रहे चुकी श्रीमति करुणा राज साहू एम.ए. समाजशास्त्र शिक्षित है साथ ही मृदुभाषी सहज सरल स्वभाव की गृहणी महिला है श्रीमती करुणाराज के भाजपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशी होने से उनके पति समाजसेवी ,पत्रकार श्री धनराज साहू प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य का लाभ उनके अपने जिला पंचायत क्षेत्र में सक्रियता का लाभ भी मिल सकता है जो कि विगत कई वर्षों से सक्रिय है और वरिष्ठ भाजपा नेता है स्वयं की अपनी अलग पहचान और सक्रिय टीम है और भाजपा कार्यकर्ता और आम जनमानस, नागरिकों में जाना पहचाना नाम है । जिसका परिणाम श्रीमती करुणाराज साहू को मिलेगा और निश्चित रूप से क्षेत्र क्रमांक 12 की जिला पंचायत सदस्य के रूप में विकास कार्य को अलग पहचान देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *