निषाद ईमानदार,मेहनती,समर्पण एवं संघर्षशील समाज…अशोक साहू

भक्त गुहा निषादराज जयंती केसरा में मनाई गई……

रानीतराई।ग्राम केसरा में निषाद समाज के तत्वाधान में भक्त गुहा निषादराज जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।जिसमें बतौर अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,दिनेश साहू सभापति जप पाटन शामिल हुए।अध्यक्षता डा घनश्याम निषाद अध्यक्ष जिला निषाद समाज ने किया।विशेष अतिथि देवकुमार निषाद अध्यक्ष,तहसील निषाद समाज,केज़ुराम निषाद,सुरेश निषाद सदस्य जप,डा ईश्वर निषाद,नारायण निषाद,देवनाथ निषाद, सहित सभी सामाजिक बंधुओं,माताओं की उपस्थिति में सिया रामचंद्र जी,भक्त गुहा निषादराज की पूजा अर्चना कर सुख,समृद्धि,शांति खुशहाली की मंगलकामना किए।
सुबह 10 बजे दो टोलियों में भव्य कलश यात्रा ग्राम भ्रमण कर दोपहर 1बजे सामूहिक मंगल आरती कर प्रसाद ग्रहण किए,तदपश्चात् सामाजिक पदाधिकारियों एवं अतिथियों के द्वारा उद्बोधन प्रेषित किया गया।
जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने निषाद भाइयों बहनों को भक्त गुहा निषादराज जयंती की बधाई प्रेषित करते हुए ईमानदार, मेहनती, समर्पण एवं संघर्षशील समाज बतलाया।उन्होंने आगे समाज को एकजुटता दिखाते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया।युवाओं को समाज के मुख्य दिशा में जुड़कर अपने कर्तव्य का निर्वाहन करते हुए पारिवारिक, सामाजिक,राजनीतिक दायित्वों का परिपालन करना चाहिए।
इस अवसर पर चंदू निषाद,भागवत सिन्हा सरपंच,नरेंद्र साहू,परमेश्वर निषाद,प्रहलाद निषाद,चोवाराम निषाद,दुकालू राम निषाद, बहुरसिंह निषाद,संतोष निषाद,राजाराम सिन्हा, टहलू राम,लखन निषाद,विष्णु निषाद,संतोषी निषाद,नंदकुमार निषाद,भुनेश्वर निषाद सहित सामाजिक बंधु एवं माताएं,युवा बंधु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *