चुनकट्टा में क्रिकेट का महासंग्राम 2025 का हुआ आगाज

पाटन। ग्राम चुनकट्टा में न्यू ज्योति क्रिकेट क्लब के सहयोग से टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 19 जनवरी से हो रहा है। फाइनल मैच 26 जनवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 33 टीम सम्मिलित होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ के भूषण सोनवानी सरपंच ग्राम पंचायत चुनकट्टा, श्रीमती दिव्या कलिहारी जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, डॉ मानसिंह यादव,अजय राजपूत, बल्लू रॉय , विकेश्वर ठाकुर, प्रकाश जैन, गिरीश देवांगन, सोनू रॉय, लक्ष्मण यादव, चैन सिंह धृतलहरे , एवं गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में आगाज हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹12001, द्वितीय पुरस्कार ₹7001 , तृतीय पुरस्कार ₹5001 व चतुर्थ पुरस्कार ₹3001 का है। कार्यक्रम आयोजनकर्ता न्यू ज्योति क्रिकेट क्लब के सदस्य बसंत साहू और कुलदीप यादव ने जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *