पाटन में अटल परिसर का निर्माण प्रगति पर…अटल बिहारी बाजपेई  की लगेगी प्रतिमा

  • नगर पंचायत के सी एम ओ इंजीनियर ने किया निरीक्षण

(अटल परिसर के लिए प्रस्तावित मॉडल)
संदीप मिश्रा@पाटन।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नगरीय निकायों में अटल परिसर का निर्माण अंतर्गत पाटन नगर पंचायत में भी 20 लाख की लागत से होगा निर्माण।
                 नगर पंचायत के पुराना बस स्टेंड वार्ड 3 में भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेई की आदमकद मूर्ति की स्थापना  के साथ साथ लघु उद्यान का निर्माण होग

पिछले 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री के जयंती अवसर पर प्रदेश स्तर पर वर्चुअल भूमिपूजन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों किया गया था।
          परिसर के कार्य प्रारंभ होने के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत वर्मा,अभियंता   अर्जुन  निर्मलकर ने निरीक्षण कर कार्य को गुणवत्ता से एवं जल्द पूरा करने के निर्देश दिए परिसर  निर्माण का कार्य भूमि ट्रेडर्स के माध्यम से हो रहा है निरीक्षण के दौरान राजा संजय शर्मा, सांसद प्रतिनिधि नितेश तिवारी,नगर पंचायत के कर्मचारी संत राम यादव के अलावा अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *