पाटन। विकासखंड पाटन के अंतर्गत पंजीकृत 1838 में से 1662 बच्चे जवाहर नवोदय परीक्षा में सम्मिलित हुए l
विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप महिलांगे द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया, जिसमें बच्चे की उपस्थिति काफी अच्छी रही तथा इस परीक्षा के लिए बच्चों एवं पालकों में काफी उत्साह रहा।
प्रतियोगिता परीक्षा प्रभारी कमल देवांगन ने बताया कि विकासखंड पाटन के कुल 8 केंद्र,सेजस पाटन 288 में 259, कन्या पाटन 288 में 264, सेजस सेलूद 240 में 218, देवादा 240 में 221, कन्या सेलूद 192 में 169, गोंडपेंड्री 192 में 175, पतोरा 192 में 166, बठेना 206 में 190 बच्चे इस प्रकार 1838 बच्चों में 1662 बच्चे उपस्थित हुए तथा 176 बच्चे अनुपस्थित रहे l
कार्यालय विकासखंड में सहायता केंद्र स्थापित किया गया था कुछ परीक्षा केन्द्रों में बच्चों से अनिवार्य रूप आधार कार्ड की प्रति मांगी जा रही थी विकासखंड कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद प्रवेश पत्र के आधार पर बच्चों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई l
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में विकासखंड पाटन से 90% से अधिक विद्यार्थी हुए सम्मिलित
