खबर हेमंत तिवारी
छुरा। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभिनव पहल गौरव गरियाबंद अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छुरा विकासखंड के प्राचार्यों, शिक्षकों को पुरुस्कृत करके प्रशस्ति पत्र दिया गया ।
जहां एक ओर कई शिक्षक शिक्षकीय कार्य मे रुचि नही लेते हैं वहीं कुछ ऐसे शिक्षक भी हैं जो अपने कार्यों के लिए पहचाने जाते हैं। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल द्वारा ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरुस्कृत करने निर्देशित किया गया है । छुरा विकासखंड में ऐसे ही शिक्षको की कार्य कुशलता देखने को मिल रही है । विनोभा एप्स के माध्यम से गौरव गरियाबंद की टीम द्वारा स्कूलों की सतत मॉनिटरिंग की जाती है । जिला नोडल अधिकारी श्याम चंद्राकर, मनोज केला तथा विनोबा एप्स जिला प्रभारी शुभम पटेल द्वारा विभिन्न श्रेणियों में विनोबा एप्स के द्वारा कक्षा 01 से 12वी तक के स्कूलों के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, सत्रारंभ से प्रत्येक सप्ताह व माह में होने वाले साप्ताहिक एवं मासिक टेस्ट त्रैमासिक , छमाही परीक्षा के अंकों की एंट्री, संकुल समन्वयकों की उपस्थिति एवं उनके द्वारा किए जा रहे विभिन्न अकादमिक कार्य, क्लब एक्टिविटी, टीएलएम, प्रोजेक्ट वर्क, स्कूली कार्यक्रम आदि की सतत मॉनिटरिंग की जाती है तथा प्रत्येक माह में अलग अलग श्रेणियों में जिले के शिक्षकों को पोस्ट ऑफ मंथ से पुरस्कृत किया जाता है । छुरा विकासखंड के ऐसे शिक्षकों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी किसुन मतावले विकासखंड स्त्रोत समन्वयक हरीश देवांगन व विनोबा प्रभारी शुभम पटेल द्वारा विभिन्न श्रेणियों में पुरुस्कृत किया गया । पुरुस्कार पाने वाले शिक्षकों में जिला स्तर पर हाईएस्ट अटेंडेंस में नीना नारनवरे प्राचार्य हाईस्कूल सांकरा , मेरिट लिस्ट में प्रदीप मिश्रा प्राचार्य सेजेस इंग्लिश छुरा , डी के साहू प्राचार्य हाईस्कूल गायडबरी, वसुंधरा साहू प्रधानपाठक मिडिल स्कूल दुल्ला, होरीलाल कुर्रे सेजेस प्राइमरी इंग्लिश छुरा, उदय बांधकर प्रधानपाठक प्राथमिक शाला सरकड़ा, क्लब एक्टिविटी में सोनल चौहान प्राथमिक शाला पैरीकालोनी पाण्डुका, अकादमिक कार्य में खोरबाहरा निषाद संकुल समन्वयक शामिल हैं। उक्त सभी ने जिला स्तर पर प्रथम रैंक हासिल किया है। जिला प्रशासन की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी ए. के. सारस्वत, जिला मिशन समन्वयक के. एस. नायक, जिला नोडल अधिकारी श्याम चंद्राकर, मनोज केला तथा विनोबा एप्स की टीम ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं ।
