ड्राइंग, पेंटिंग बनाकर बच्चों ने दिया नशा मुक्त भारत का संदेश

  • एस एम एस लिमिटेड निभा रहे है सामाजिक जिम्मेदारी, विजेता बच्चे हुए पुरस्कृत


पाटन। एसएमएस लिमिटेड के द्वारा अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल सेलूद में बच्चों के लिए पेंटिंग एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया जिसमें स्कूली बच्चे हिस्सा लिए । इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त भारत के थीम पर रखा गया था। जिसमें बच्चों ने ड्राइंग पेंटिंग तथा स्लोगन के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संदेश दिया। इस आयोजन के विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। बता दें कि एस एम एस लिमिटेड क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं और वह अपने सामाजिक निगमित जिम्मेदारी निभाते हुए कई तरह के आयोजन भी करते हैं। इससे पहले पौधारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के दिशा में भी काफी कार्य किए हैं। वहीं अब बच्चों के लिए भी ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाए हैं । इस अवसर पर प्रमुख रूप से हेड मास्टर श्रीमती दीप्ति ठाकुर, वाई के देवांगन श्रीमती वंदना गुप्ता, एसएमएस लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर डी विश्वनाथन, एचआर हेड आसिफ मुजवार ,नागेंद्र शर्मा, सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *