पाटन विकासखंड के ग्राम सेलूद मे छत्तीसगढ़ दक्षिण पाटन मंडल वैष्णव समाज का बैठक हुआ। बैठक की शुरुआत संकट मोचन श्रीहनुमान जी की आरती पूजा कर किया गया। सेलूद निवासी लखन दास वैष्णव को वैष्णव समाज के दक्षिण पाटन मंडल मे शामिल किया गया। वही मंडल के सभी पधाधिकारियो के द्वारा तय किया गया की वैष्णव समाज के ईस्ट देव जगतगुरु श्रीरामान्दचार्य जयंती 21 जनवरी दिन मंगलवार को श्रीराधा कृष्ण हनुमानजी मंदिर एवं श्री झूलाबाबा प्रांगण सेलुद मे तुलसीदास वैष्णव के निवास स्थल मे होगा। वही समाज के अन्य आय व्यय पर चर्चा किया गया। इस अवसर पर मंडलेश्वर मुरली वैष्णव,उपमंडलेश्वर मुरली वैष्णव, कोषाध्यक्ष तुसली वैष्णव, मिडिया प्रभारी कुलदीप वैष्णव, लखनदास वैष्णव, रोमन वैष्णव, तरुण वैष्णव, सचेतक बिजे वैष्णव सहित अन्य उपस्थित थे।
वैष्णव समाज दक्षिण पाटन मंडल की बैठक सेलूद में सम्पन्न हुआ…21 जनवरी को समाज के इष्टदेव जगतगुरू श्री श्रीरामान्दचार्य जयंती मनाया जाएगा
