जन्मदिन को यादगार बनाने युवाओं ने किया पेड़ लगाकर धरती का श्रृंगार

दुर्ग।छत्तीसगढ़ में हरेली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है । छत्तीसगढ़ का यह प्रथम त्यौहार हरेली किसान भाइयों के लिए भी विशेष महत्व रखता है । आज वार्ड 52 बोरसी के कर्मवीर युवा शक्ति संगठन के द्वारा बोरसी स्थित मुक्तिधाम में वृक्षारोपण किया गया । संगठन के सदस्य वेद प्रकाश साहू द्वारा अपने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए अपना पांचवा रक्तदान किया गया । इसके लिए संगठन के सदस्य द्वारा उन्हें बधाई दी गई है । समिति के संयोजक नरोत्तम साहू ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए कहीं ना कहीं युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है । हरेली पर्व की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उन्होंने मुक्तिधाम में पेड़ लगाकर हरेली पर्व मनाया एवं अपने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए धरती का श्रृंगार करने का प्रयास किया। इस अवसर पर युवा संगठन से प्रशांत साहू, पंकज चतुर्वेदी, वेद प्रकाश साहू, धनेश पटेल, नरोत्तम साहू, चंदेल एवं अन्य साथी गण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *