पर्यावरण संरक्षण को लेकर सतनामी समाज सेलूद द्वारा हरेली पर्व पर किया पौधरोपण

पाटन। सतनामी समाज सेलूद द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर मिनीमाता मिनीमाता प्रतिमा स्थल के पास फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, जनपद सदस्य खिलेश मार्कण्डेय भी उपस्थित थे। पौधरोपण के पूर्व मिनीमाता के प्रतिमा एवं जय स्तंभ में पूजा अर्चना की गई उसके पश्चात सभी लोगो द्वारा पौधरोपण कर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया गया। मौके पर सेवालाल आंनद, द्वारिका कुर्रे,चेतन जोशी,पुनीत कुर्रे,लखन चंदेल,ईश्वरी बघेल,चंदन जोशी,दयाराम सोनवानी,डेविड चंदेल सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *