पाटन में फिर फूटा कोरोना बम एक दिन में मिले 4 कोरोना मरीज, सभी मरीज स्वास्थ्य विभाग से

पाटन। अनलॉक होते ही कोरोना का संक्रमण शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रो में भी तेजी के साथ फैल रहा है। सोमवार को देर रात मिली जानकारी के अनुसार पाटन में एक दिन में 4 कोरोना पाजेटिव मिलने की पुष्टि हुई है। सभी मरीज स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हुए है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में बीएमओ आफिस में डाटा मैनेजर का काम करने वाला एवं सायकिल स्टैंड का कर्मचारी जो क्रमशः भरर और कसही के रहने वाले है। इनका रिपोर्ट कोरोना पाजेटिव मिला है। इसी तरह स्वास्थ्य केंद्र झीठ के कर्मचारी ग्राम महुदा निवासी एवं ग्राम रिवागहन के स्वास्थ्य कर्मी जो बोरवाय के स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी है का रिपोर्ट पाजेटिव मिला है। विभाग में एक दिन में 4 लोगो का रिपोर्ट पाजेटिव मिलने के हड़कम्म मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *