दुर्ग। कोरोना संक्रमण के चलते 22 जुलाई की मध्य रात्रि से 29 जुलाई की मध्य रात्रि तक प्रभावी सम्पूर्ण लॉक डाउन में इस बार प्रशासन ने ज्यादा कड़ाई की है। इस बार किराना दुकानें, शराब दुकानो को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा 7 दिन का पूर्ण लॉक डाउन करने का निर्णय लिया गया है।






