पाटन —छतीसगढ़ के त्योहार हरेली के दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन में महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत सुपोषण अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ कुपोषित बच्चो के माताओं को सुखा राशन वितरण कर किया इस योजना का कार्यान्वयन 1 अगस्त से सम्पूर्ण जिले में होगा । इसके साथ ही श्री बघेल ने छतीसगढ़ महिला कोष योजना से जामगांव एम एवं पाटन परियोजना के 8 महिला स्व सहायता समूहों को छत्तीसगढ़ महिला कोष के चेक वितरित किये गए।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुख्यमंत्री पोषण अभियान कार्य योजना के पुस्तक का भी विमोचन किया, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन ने बताया कि दोनों ही परियोजनाओं में 55 समूहों को करीब 20 लाख रु का ऋण स्वीकृत किया गया है। जिससे कि महिला समूह आर्थिक रूप से सुदृढ हो सकेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में परियोजना अधिकारी पाटन सुमीत गंडेचा, जामगांव एम जितेंद्र साव , पर्यवेक्षक अंजुम अली व ऊर्वशी देशलहरे के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।
