बेमेतरा : नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, एक की लाश मिली, दूसरे की तलाश जारी


बेमेतरा.
 कोरोना लॉकडाउन के बीच जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम अमोरा -बावनलाख एनीकट में नहाने गए दो युवकों की मंगलवार दोपहर को डूबने से मौत हो गई। मृतकों में एक का शव पुलिस ने पानी से बाहर निकाल लिया है। वहीं दूसरे युवक के शव की तलाश फिलहाल जारी है। मिली जानकारी के अनुसार चार युवक आज बेमेतरा जिले के शिवनाथ नदी के अमोरा एनीकट में नहाने के लिए गए थे। जहां यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते की बेमेतरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखारों के माध्यम से बॉडी तलाशने का काम शुरू कर दिया।

डूबते दोस्त को देख बचाने नदी में लगाई थी छलांग
मंगलवार को चार दोस्त प्रशांत, सूरज, सतीश ओर अनिश तिवारी नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी बीच इनका एक दोस्त अचानक डूबने लगा। जिसे बचाने के लिए प्रशांत दुबे और सतीश ने नदी में छलांग लगा दी। गहरे पानी की वजह वे तैरकर बाहर नहीं आ पाए और उनकी मौत हो गई। बेमेतरा थाना टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि नदी में डूबे एक युवक की डेड बॉडी मिल गई है। वहीं दूसरे युवक की बॉडी तलाश की जा रही है। युवकों से इस मामले में पूछताछ किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *