खबर हेमंत तिवारी
छुरा(राजिम) :- आदिवासी विकासखंड छुरा के अंचल मे जल संसाधन विभाग के कई सिचाई परियोजना अधूरा पड़ा है जल संसाधन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी के संरक्षण मे ठेकेदार मलाई खा रहे है इधर अंचल के किसान इन परियोजनाओं के पूर्ण होने का इंतजार करते थक चुके है सरकार द्वारा किसानो के खेतो तक पानी पहुंचाने हर साल करोड़ो रूपये का बजट देकर कर बांध स्टाप डेम केनाल कि स्वीकृति प्रदान करती है लेकिन विभाग के अधिकारियो को किसानो कि कोई चिंता नहीं है इसलिये अंचल कि कई परियोजना आधे अधूरे व घटिया निर्माण कि भेट चढ़ गई है अंचल मे जल संसाधन विभाग के अधिकारियो ने विभाग मे कार्य कर रहे ठेकेदारो को भ्रस्टाचार कि खुली छूट दे रखी है इसी छूट का ठेकेदार जमकर फायदा उठाकर खुलेआम घटिया निर्माण को अंजाम देने मे लगे है जिसका जीता जागता उदहारण छुरा विकासखंड के ग्राम बोइरगांव मे जल संसाधन विभाग द्वारा 2 करोड़ 57 लाख के लागत से बन रहे नहर नाली व तटबंध खुद ही भ्रस्टाचार कि कहानी बया कर रहे है विभाग के अधिकारियो के साथ साथगाँठ कर ठेकेदार द्वारा जमकर भ्रस्टाचार किया जा रहा है हालांकि विभाग मे पदस्थ एस. डी. ओ. ठेकेदार द्वारा कराये जा रहे कार्य को गुणवत्तापूर्ण बता रहे है लेकिन ठेकेदार द्वारा कराये जा रहे कार्य अपनी भ्रस्टाचार कि कहानी खुद ही बया कर रहे है ठेकेदार द्वारा कराये जा रहे है कार्य कि गति भी काफी धीमी गति से चल रहा है जिसको लेकर अंचल के किसान काफी आक्रोषित है किसानो का कहना है कि ठेकेदार द्वारा स्वीकृत कार्य का निर्माण अपनी मनमर्जी से किया जा रहा है

ठेकेदार को निर्माण कार्य 05/10/2023 को शुरू किया गया था 10/05/2024 तक पूर्ण करना था लेकिन ठेकेदार द्वारा अभी तक 50% प्रतिशत भी कार्य नहीं किया गया है और जितना कार्य ठेकेदार द्वारा किया गया है उसमे भी गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया है,कई किलोमीटर लम्बी केनाल निर्माण कंक्रीट कार्य को ठेकेदार द्वारा आधा अधूरा ढलाई कर छोड़ दिया गया है जो अब बनने से पहले ही टूटने लगा है जिसको लेकर किसानो ने नाराजगी व्यक्त किया है ग्रामीणों ने इस घटिया निर्माण कार्य कि शिकायत मुख्यमंत्री विष्णुदेव से करने कि बात कही है,

निर्माण स्थल से लागत बोर्ड गायब
बोईरगांव मे चल रहे नहर नाली निर्माण व तटबंध निर्माण स्थल मे लागत बोर्ड नहीं लगाया गया है जबकि शासन के नियमानुसार हर शासकीय कार्य के निर्माण स्थल पर कार्य प्रारम्भ करने से पहले सुचना बोर्ड लगाना अनिवार्य है!
मुख्यालय मे नहीं रहते अधिकारी
जल संसाधन छुरा मे पदस्थ एस. डी.ओ. और इंजिनियर छुरा मुख्यालय मे नहीं रहते एस. डी. ओ. साहब रायपुर मे निवास करते है वे कभी कभी आफिस व क्षेत्र मे नजर आते है जिसका भरपूर फायदा जल संसाधन विभाग मे कार्य करने वाले ठेकेदार उठाते है! और जब साहब को फोन लगाओ तो जवाब मिलता है।गरियाबंद में हु।रायपुर में हु,या फिर साइड में हु।सवालों के जवाब देने से बचने के लिए साहब भागते रहते हैं।
