पाटन। गुढ़ियारी (गाड़ाडीह) में सदविप्र समाज सेवा एवं सदगुरु कबीर सेना के संस्थापक एवं दिव्य गुप्त विज्ञान के प्रणेता स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज का आगमन हो रहा है। सदगुरू देव जी भारतीय सनातन ऋषि परंपरा के संवाहक है और संपूर्ण मानवता को जाति- पाति, धर्म, वर्ग, संप्रदाय से ऊपर उठाकर सद्विप्र समाज की स्थापना कर नये मानव समाज की स्थापना का सुत्रपात किये है।
कार्यक्रम स्थल दुर्गा पंडाल गुढ़ियारी में दो दिवसीय आयोजन के प्रथम दिवस 8 जनवरी बुधवार को दोपहर 12 बजे से गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी से भव्य शोभा यात्रा निकलेगी एवम दोपहर 2 बजे से दिव्य आशीर्वचन होगा।दूसरे दिवस 9 जनवरी गुरुवार को 2 बजे से शाम 4 बजे तक आशीर्वचन एवम 4 बजे से ब्रह्मदीक्षा होगी।कार्यक्रम का आयोजन सदविप्र समाज सेवा,सद्गुरु कबीर सेवा एवम समस्त ग्रामवासियों के द्वारा किया जा रहा है।
