आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल पाटन के खिलाड़ी चैतन्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित

पाटन। दाऊ रामचंद्र साहू स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पाटन के खिलाड़ी चैतन्य साहू कक्षा 7वीं का चयन राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता सब जूनियर के लिए हुआ है। स्कूल के पीटीआई हेमंत बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड प्रतियोगिता झीट, जिला स्तरीय प्रतियोगिता पुरई में, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता खैरागढ़ में तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता महासमुन्द में आयोजित हुआ। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर चैतन्य साहू ने छत्तीसगढ़ की सब जूनियर शालेय खो खो टीम में जगह बनाया। राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता कोल्हापुर महाराष्ट्र में 10 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित है वर्तमान में चैतन्य साहू महासमुन्द में आयोजित खो खो प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे है और 7 जनवरी को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र रवाना होंगे। चैतन्य के इस उपलब्धि पर इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य वेलेंटीना मसीह, हेड मास्टर अंजू राय, शाला विकास समिति के अध्यक्ष कुणाल शर्मा, सदस्यगण भास्कर सावर्णी, नितेश तिवारी, राज देवांगन, रेणुका बिजौरा, सरजू मरकाम, किशन पटेल, विष्णु निषाद सहित विद्यालय परिवार ने बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *