पाटन। सभापति जिला पंचायत दुर्ग मोनू साहू के जन्म दिन के अवसर पर शिव मंदिर अमलेश्वरडीह में आज रुद्राभिषेक,महा आरती एवं महाप्रसादी का कार्यक्रम रखा गया है।
जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामना दिए। मोनू साहू ने बताया कि आज दिनांक 12 बजे शिव मंदिर अमलेश्वरडीह में आज रुद्राभिषेक, दोपहर 3 बजे महाआरती एवं शाम 4 बजे महाप्रसादी वितरण किया जाएगा।

