माता राजिम भक्तिन जयंती की तैयारियों को लेकर विधायक व पदाधिकारियों ने अधिकारियों के साथ किया निरिक्षण

खबर हेमंत तिवारी

राजिम/ छग प्रदेश साहू संघ के द्वारा प्रतिवर्ष 07 जनवरी मनाए जाने वाले माता राजिम भक्तिन जयंती के आयोजन को लेकर साहू समाज ने तैयारी तेज कर दी है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू, छग प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, राजिम भक्तिन मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू सहित समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारियों व स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण किया। उक्त कार्यक्रम मेला महोत्सव स्थल में आयोजित होगा। आयोजन के संबंध में विधायक व समाज के पदाधिकारियों ने एसडीएम, तहसीलदार, पीडबल्यूडी, जलसंसाधन व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ समूचे तैयारियों का जायजा लिया। गौरतलब है कि साहू समाज के उक्त गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का आगमन हो रहा है साथ ही प्रदेश के सभी नेतागण व समाज के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।विधायक रोहित साहू ने उपस्थित अधिकारियों से सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने की बात कही। इस दौरान प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, दीपक साहू, ओंकार साहू रामकुमार साहू आदि सहित साहू समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *