अनुविभागीय पत्रकार संघ पाटन ने दी पत्रकार मुकेश चंद्राकर चंद्राकर को श्रद्धांजलि….आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग

पाटन। बीजापुर के युवा और साहसी पत्रकार मुकेश चंद्राकर को अनुविभागीय पत्रकार संघ पाटन द्वारा श्रद्धांजलि दिया गया। पाटन के पत्रकारों ने मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या की निंदा  करते हुए कहा पत्रकारों  के ऊपर लगातार हमला की घटना हो रही है।  गौरतलब हो कि 3 जनवरी को मुकेश चंद्राकर का शव ठेकेदार के सेफ्टिक टैंक में पाया गया,।
पत्रकार संघ पाटन अध्यक्ष किशन हिरवानी ने कहा आज के दौर में पत्रकारिता आसान नहीं है।  भ्रष्टाचारियों  की काला कारनामा उजागर करने वाले पत्रकार को आए दिन धमकी मिलते रहता है या फिर जानलेवा हमला हो रहा है। सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करें।
पाटन के पत्रकारों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने , एसपी को सस्पेंड करने ,ठेकेदार की वैध और अवैध संपत्तियों की कुर्की, सरकारी टेंडर की निरस्तीकरण और बैंक खाते सीज करने की भी मांग की।
मौके पर मुख्य रूप से संदीप मिश्रा, किशन हिरवानी,धनराज साहू, भेदप्रकाश वर्मा,टिकेंद्र वर्मा, राजू वर्मा,विवेक नारंग,दिलीप कुर्रे,हेमलता निषाद सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *