ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग विजेता

दुर्ग। दुर्ग की बॉस्केटबॉल महिला टीम ने प्रतियोगिता में उत्कष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार विभिन्न टीम को हराते हुए क्वालिफाईंग मैच में युनिवर्सिटी ऑफ वर्धमान को 32 अंक से पराजित कर ऑल इंडिया के क्वालिफाई किया, जिसमें स्कोर 67-35 रहा। क्वालिफाई करने वाले 04 टीमों में से एक हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने अपने पहले लीग मैच बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय वाराणसी को 22 अंको पराजित किया स्कोर 68-46 रहा। अंततः दूसरे लीग मैच में यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता को 24 अंको पराजित किया स्कोर 63-39 रहा। तथा अंतिम लीग मैच में उत्कल विश्वविद्यालय भुवनेश्वर को 43 अंको पराजित किया स्कोर 73-30 रहा, जिसमें बड़े अंतर से पराजित कर शानदार जीत हासिल कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। बॉस्केटबॉल महिला के इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति एवं आयुक्त दुर्ग संभाग सत्यनाराण राठौर जी ने बधाई दी है एवं भविष्य में होने वाले ऑन इंडिया स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दी है। खेल संचालक डॉ. दिनेश नामदेव ने बताया की हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के खिलाड़ी डी. अनुषा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरुस्कार दिया गया तथा पुरे प्रतियोगिता में सर्वाधिक स्कोर करने के लिए डी. कीर्ति को पुरुस्कृत किया गया, ज्ञात हो कि दोनों सगे बहने है। प्रतियोगिता में टीम के कप्तान खुशबू असोदिया, कु अर्चना निषाद, रितिका निषाद, अंशिका साहू, डी. अश्वनी कीर्तिका साहू, अंकु अंबिलकर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी श्रीमती के. कविता टीम के कोच एवम चंद्रशेखर देवांगन सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय पाटन है। टीम के इस शानदार जीत के विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप, खेल संचालक डॉ. दिनेश नामदेव एवम विश्वविद्यालय परिवार ने भी बधाई एवम शुभकामना दिये है। पूरे विश्वविद्यालय में इस जीत वर हर्ष एवं प्रसन्नता का वातावरण है। जानकारी देते हुए डॉ. नामदेव न बताया कि उक्त टीम ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में भाग लेने के लिए आगामी जनवरी माह में कुरूक्षेत्र, हरियाणा जायेगी। विश्वविद्यालय की बॉस्केटबॉल टीम की इस उपलब्धि पर कीड़ाधिकारी श्रीमती डॉ. ऋतु दुबे, डॉ. एस. नीता नायर, डॉ. रमेश त्रिपाठी, डॉ. नरेश दीवान, डॉ. मुन्नालाल नंदेश्वर, श्री अरूण चौधरी, श्री परेश वर्मा, श्री लक्ष्मेन्द्र कुलदीप, डॉ. अजय लांजेवार, कैलाश नारायण वर्मा ने बधाई दिये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *