SMS बेस कैंप सेलूद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

पाटन। दुर्ग आरंग बायपास रोड प्रोजेक्ट SMS लिमिटेड द्वारा बेस कैंप सेलूद में गुरुवार को स्व. शक्तिकुमार मदनलाल संचेती के जन्मदिन के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में कंपनी के सभी कर्मचारियों का नेत्र जांच,ब्लडप्रेशर,शुगर एवं अन्य प्रकार की शारीरिक जांच किया गया एवं निशुल्क दवाई का वितरण किया।

मौके पर मुख्य रूप से प्रोजेक्ट हेड डी विश्वनाथन, प्रोजेक्ट मैनेजर एस कुमार, एच आर आदिफ मुजावर,नागेंद्र शर्मा,विकास जायसवाल, डॉ हरजिंदर एवं जन सेवक फाउंडेशन के सदस्य व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *