पाटन विधानसभा के ग्राम अरसनारा में सत्संग समिति का बैठक आयोजित किया गया ,जिसमें दो दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से सत्संग समिति अरसनारा के तत्वाधान में आयोजित है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विस्तार से चर्चा कर कार्य योजना बनाया गया। उक्त जानकारी ग्राम के सरपंच एवं समिति के सचिव हरिशंकर साहू ने बताया कि संत शिरोमणि सद्गुरू कबीर साहेब जी के अमृत वचन एवं संदेश को जन मानस तक पहुंचाने परमपूज्य संत श्री निष्ठा साहेब जी , श्री कबीर आध्यात्म संस्थान मुंजापुर ,मसौली (बाराबंकी) उत्तरप्रदेश से अपने संत मंडली सहित पावन उपस्थिति प्रदान कर रहे हैं । दो दिवसीय सत्संग समारोह दिनांक 18 एवं 19 जनवरी 2025, शनिवार एवं रविवार को आयोजित है। जिसमें दोनों दिवस दो सत्र मे भजन एवं प्रवचन होगा। प्रथम सत्र सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक एवं द्वितीय सत्र दोपहर 3.00 बजे से शायं 5.30 बजे तक आयोजित है। अतः उक्त आयोजन में सत्संग प्रेमी भक्तजन एवं भक्तिमयी मातृ शक्तियों से निवेदन है कि अपनी पावन उपस्थिति प्रदान कर संत दर्शन एवं सत्संग का लाभ लेकर अपने जीवन को धन्य बनावें।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डेहर लाल साहू, उपाध्यक्ष भुवन बनपेला, पुनाराम साहू, लक्ष्मण लाल साहू,रामकृष्ण निर्मलकर, नारांतक साहू, तुकाराम साहू, विश्राम साहू,गुरुदेव साहू,महेश साहू,दीपक साहू,बिहारी साहू, सनत गजपाल,किशन साहू,कमलेश साहू, अश्वनि साहू,अरुण साहू,पारसमनी साहू, सुखचैन साहू,ईश्वरकमल साहू,ओमप्रकाश साहू,दुष्यंत साहू,बीरेंद्र साहू , शिवदयाल साहू, पल्टू राम साहू,लिखराम साहू,बैसाखू साहू, शिवकुमार साहू, धनेश्वर साहू, बुधर साहू एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
